भारतीयों का सेक्स ज्ञान अधूरा , बिना जाने समझे करते हैं सेक्स

admin
By admin
3 Min Read

Relationship:- सेक्स मनुष्य के जीवन का आधार है यह मनुष्य को न सिर्फ सुखी रखता है बल्कि इससे व्यक्ति का मानसिक तनाव भी कम होता है और यह व्यक्ति के जीवन को सुखी बनाता है। लेकिन सेक्स को लेकर भारत मे कई भ्रांतियां है यहां के लोग सेक्स जैसे विषय पर खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं।

वही कंडोम कम्पनी ड्यूरेक्स ने सेक्स से जुड़ी समस्याओं के संदर्भ में एक सर्वे किया जिंसमे यह ख़िलास हुआ की सेक्स के विषय मे आपको जितना अधिक ज्ञान होता है यह आपको उतना ही ज्यादा सुख प्रदान करता है। सेक्स आपके जीवन का प्रमुख हिस्सा है इसके विषय मे शिक्षा का अभाव आपको दुख देता है और आप सही तरीके से यह नहीं समझ पाते हैं कि जिस चीज से हम इतना कतरा रहे हैं वह हमारे सुख का कारण बन सकती है।
सर्वे में सेक्स को लेकर कहा गया की भारत एक ऐसा देश है जहां अभी भी लोग सेक्स को लेकर जागरूक नहीं है। क्योंकि वह सेक्स के विषय मे अधिक नहीं जानते उनके लिए उनकी सेक्स डिक्शनरी उनके मित्र रहते हैं उन्हें सेक्स के विषय मे जानकारी प्राप्त करने के उत्त्तम सोर्स नहीं प्राप्त होते जिसके कारण भारत के लोग सेक्स को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां पाले रहते हैं।
सर्वे के अनुसार भारत मे 52 फीसदीं लोग ऐसे हैं जो यह महसूस करते हैं कि उनके पास सेक्स से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी है और वह सेक्स को बखूबी समझते हैं। लेकिन इन 52 फीसदीं लोगो को यह सेक्स ज्ञान उनके दोस्तों से प्राप्त होता है उनके पास कोई ऐसा सोर्स नहीं होता जो उन्हें सटीक जानकारी दे सके। 
इसके अलावा आज बढ़ती तकनीकी के बाद भारत के कई लोग ऐसे है जो सेक्स ज्ञान के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं यहां किसी भी स्कूल या संस्थान में अभी सेक्स एडुकेशन नहीं दी जाती है जो वास्तव ने अजीब है। भारत मे 10 में से 4 स्कूल ऐसे हैं जहां सेक्स से जुड़ी शिक्षा दी जाती है बाकी स्कूल सेक्स पर बात करना बिल्कुल नहीं पसन्द करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *