डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने के लिए 31 मई से पहले सभी किसानों का ई-केवाईसी (eKYC) करवाना बहुत ही आवश्यक हो गया है। eKYC के बिना अप्रैल-जुलाई 2022 की किस्त का भुगतान नहीं हो सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM KISAN Samman Nidhi) के लाभार्थियों को अप्रैल-जुलाई 2022 की किस्त का भुगतान ई-केवाईसी कराने के बाद में ही होगा जिसकी eKYC नहीं होगी उसे किस्त का भुगतान भी नहीं होगा।
क़िस्त पाने के लिए आपको 31 मई से पहले पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल (PM KISAN Samman Nidhi Portal) पर जाकर eKYC करानी होगी। पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर जाकर किसान खुद भी ई-केवाईसी करने के लिए आधार संख्या तथा आधार में पंजीकृत मोबाइल की संख्या डालकर ओटीपी द्वारा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
किसान अपने विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों तथा निकटतम जन सेवा केन्द्रों (CSC) में जाकर eKYC करा सकते हैं। इसके लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा अपना आधार संख्या जो बैंक से लिंक हो ये सभी दस्तावेज अपने साथ में अवश्य ले जायें। ई-केवाईसी भविष्य में इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। जानकारी के मुताबित पीएम हर योजना की तरह इसको भी डिजिटल करना चाहते हैं। और जो लोग eKYC की प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे वो भविष्य में इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
