यासीन मलिक को हुई सजा तो भारत पर भड़का पाकिस्तान मोदी को लेकर कही यह बात

0
14

Breakingnews:- कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक अभी हाल ही में खूब चर्चा का विषय बने हुए थे कि अब उनको लेकर पाकिस्तान से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है और लोग इनका जमकर समर्थन कर रहे हैं। पाकिस्तान के लोगो का कहना है कि भारत ने यासीन मलिक पर झूंठे मुकदमे दर्ज करवाये है और मानवाधिकार का उल्लंघन किया है। 

यासीन मलिक के संदर्भ में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक ट्वीट किया है और कहा है कि भारत मे मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है उनके खिलाफ उठाई जाने वाली आवाजों को दबाया जा रहा है लेकिन भारत की यह कोशिशें बिल्कुल बेकार हैं। यासीन मलिक के खिलाफ भारत मे जो आरोप लगाए गए हैं वह कश्मीर की आजादी के संघर्ष को कभी नहीं रोक सकते। कश्मीरी नेताओ के खिलाफ हो रही इस अवैध सुनवाई के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। 

 

वही अफरीदी के इस ट्वीट पर भारतीय खिलाड़ी अमित मिश्रा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है वह कोर्ट में दर्ज रिकॉर्ड के आधार पर अपराधी सिद्द हुए हैं। प्रत्येक चीज आपकी जन्मतिथि की भांति भ्रामक नहीं होती। 

 

 

अपरीदी के अलावा पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर साझा किया है इस वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि कुछ कश्मीरी महिलाएं यासीन मलिक के घर के बाहर उनकी आजादी के समर्थन में नारेबाजी कर रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि डर का कोई निशान नहीं।

 

 

वही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने यासीन मलिक को दोषी ठहराए जाने की निदा की है और कहा है कि कश्मीरी नेता यासीन मलिक की गैर-क़ानूनी क़ैद से लेकर झूठे आरोपों पर दोषी ठहराने तक उनके ख़िलाफ़ मोदी सरकार के फासीवादी तरीक़ों की कड़ी निंदा करता हूँ. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कश्मीर में हिंदुत्व फासीवादी मोदी शासन के सरकारी द्वारा पोषित आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए।