दो बच्चों को छोड़ पत्नी हुई चाचा ससुर के साथ फरार, पति ने खा लिया जहर

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। वैसे तो कई अजीबोगरीब खबरे सोशल मीडिया पर जगह बना लेतीं हैं। पर एक चौकानें वाली खबर परसा बाजार थाना के कुरथौल से सामने आई है। कुरथौल गांव में दो बच्चों की मां अपने चाचा ससुर के साथ प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई है। तभी से इस मामले ने सुखिया पकड़ ली हैं।

बता दें कि गांव में दोनों बच्चों और पति को छोड़कर गई पत्नी के परेशान पति ने परसा बाजार थाने में जाकर मदद की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी का गांव के चाचा ससुर से नाजायज संबंध था। मेरे विरोध करने पर चाचा ससुर ने मुझे पहले जान से मारने की धमकी दी इसके बाद तीन दिन पहले पत्नी दो बच्चे को छोड़कर चाचा ससुर के साथ फरार है।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस तफ्तीश में ही लगी थी की शुक्रवार वो पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

बता दें कि मृत कुंदन सिंह दो बच्चे और पत्नी के साथ कुरथौल अपने पैतृक घर में रहता था। इस दौरान कुंदन के गांव का चाचा जसवंत सिंह उसके घर पर आया करते थे। 

घर पर आने जाने के क्रम में कुंदन की पत्नी का चाचा ससुर जसवंत सिंह से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। गांव के सभी लोगों में दोनों के संबंधों की चर्चा होने लगी।

इसी क्रम में कुंदन सिंह ने परसा बाजार थाने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि जसवंत सिंह का उसकी पत्नी से अवैध संबंधों के कारण वह काफी परेशान रहता था। 

इस घटना के बाद जब कुंदन वापस आया तो मोहल्ले के लोगों के तानो को सह न सका और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसको अस्पताल लेकर गए पर उसने दम तोड़ दिया। 

इस संबंध में थाना प्रभारी परसा बाजार माशूक अली ने बताया कि कुंदन के बयान के आधार पर जसवंत सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या करने को उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *