एलन मस्क पर लगा एक और यौन उत्पीड़न का आरोप

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर इंसान, अपनी बिज़नेस डील्स को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाले एलन मस्क इन दिनों कई विवादों में भी गिरते नज़र आ रहें हैं। उनपर इस दिनों कई आरोप लगे इसी कड़ी में एक एयर होस्टेस ने उन पर यौन उत्पीड़न और यौन दुराचार का भी आरोप लगाया है।

उसने दावा किया है कि एलन मस्क एक हवाई यात्रा के दौरान बिना कपड़ों के उसके सामने आए और एक बड़ा ऑफर भी दिया। इतना ही नहीं जब महिला ने मस्क की बात नहीं मानी तो उसका मुंह बंद करने के लिए मस्क की कंपनी ने उसे मोटी रकम भी दी।

बता दें कि एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स (SpaceX) पर यह आरोप है कि कंपनी के द्वारा यौन उत्पीड़न के एक मामले में जुबान बंद करने के लिए 2.5 लाख डॉलर (1.9 करोड़ रुपये) देकर सेटेलमेंट किया गया था। यह मामला यौन उत्पीड़न का था और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क पर लगा था।

एक फ्लाइट अटेंडेंट ने खुलासा किया है कि एलन मस्क ने एक उड़ान के दौरान प्राइवेट जेट में उनसे मसाज करने को कहा। 

फ्लाइट अटेंडेंट मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के कॉरपोरेट जेट में ही कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के रूप में जॉब कर रही थी। साल 2016 में महिला ने एलन मस्क पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला ने बताया था कि मस्क ने न्यूड होकर उनसे मसाज करने के लिए कहा और उन्होंने इस काम के लिए महिला को एक कीमती घोड़ा भी गिफ्ट में देने की बात कही क्योंकि उस महिला को घुड़सवारी बहुत पसंद हुआ करती थी।

इस मसले को लेकर अभी जांच जारी है। इस कड़ी में बता दें कि मस्क का भी एक बड़ा बयान सामने आया है, बिजनेस इनसाइडर में प्रकाशित एक खबर के अनुसार उन्होंने इस मामले को लेकर मस्क से सवाल किया तो ईमेल पर जवाब आया कि अभी कहानी अधूरी है। यह एक राजनीति से प्रेरित स्टोरी है। आगे उन्होंने कहा कि अगर वह यही सब कर रहे होते तो उनके 30 साल के करियर में ये सारी बातें सामने आनी चाहिए थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *