भारत:- कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के आईडियाज फ़ॉर इंडिया सम्मेलन में शामिल हुए राहुल गांधी ने युक्रेन की तुलना भारत के लद्दाख और डोकलाम से की है। उन्होंने कहा की आज चीन की सेना ने भारत की सीमा के अंदर अपना ढेरा जमा लिया है। वह वहां कुछ निर्माण करने की योजना में है लेकिन भारत सरकार इसपर मौन है। उसे यह नहीं दिखाई दे रहा है। अब राहुल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है और कहा है कि ऐसा बयान वही दे सकता है जो आपराधिक साजिश से जुड़ा हो।
नकबी ने कहा, हर हिंदुस्तानी हिंदुस्तान की खुशहाली की बात करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो विदेश में बैठकर भारत की बदहाली की बात करते हैं और उसे नीचा दिखाते हैं। लेकिन इनको निराशा ही हाँथ लगती है इनके मंसूबे चकनाचूर हो जाते हैं। अब उन्हें यह नहीं पता कि आज वह जिस युग मे है वहां बिना जमीन के जमींदारी खत्म हो चुकी है। वही आज जो इनकीं पार्टी की दशा है नेता लगातार पलायन कर रहे हैं वह स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कांग्रेस के खराब समय का।
उन्होंने आगे कहा लद्दाख और डोकलाम पर इस प्रकार के बयान साजिश के तहत ही दिए जा सकते हैं। आपके यह बयान लेह और कारिगल के लोगो ओर जवानों पर सवाल खड़े कर रहे हैं जो एक भारतीय के मुख से शोभा नहीं देते कि वह विदेश में बैठकर हिंदुस्तान के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग करे। हमे समझ नहीं आता इन्हें क्या समस्या है यह कभी भारत को पाकिस्तान बताते है कभी युक्रेन क्या यह भारत को भारत कह सकते हैं। मैं बस यही कहूंगा राहुल के संदर्भ में GET WEll soon।
