बेटे संग मां ने रचाई शादी, पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर पिता पहुंचा थाने..!

admin
By admin
2 Min Read

उत्तराखंड के जिले की कोतवाली बाजपुर का है ।  यहां एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है । शिकायत करने वाले शख्स का नाम  इंद्र राम है। वो उधमसिंह नगर के बाजपुर का रहने वाला है। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने अपने ही बेटे से शादी कर ली। इंद्र राम ने अपनी पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला के पति ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर पत्नी को बेटे से वापस दिलाने की गुहार लगाई है । इंद्र राम का कहना है कि 11 साल पहले बबली नाम की एक महिला से उसने शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हुए. बबली की एक बार पहले भी शादी हुई थी। पहली शादी से बबली के दो बेटे थे. शख्स का कहना है कि जब उसकी और बबली की शादी हुई तो पहले पति से हुए दोनों बेटे अलग रहने लगे थे।

 इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर जाना-जाना लगा रहा । सभी एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे । लेकिन फिर उसकी पत्नी एक दिन मायके गई और काफी दिन तक नहीं लौटी ।

बाप ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मायके गई थी, कई दिन से लौटी नहीं तो वह उसे लेने गया । तब पता चला कि वह उसे बेटे के ही साथ रह रही है ।  

पीड़ित पति का आरोप है कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही शादी कर ली है । दोनों उसके घर से 20 हजार रुपये भी लेकर चले गए थे। वो दोनों साथ ही रहते हैं । उसने कहा कि वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गई । पत्नी ने भी लौटने से इनकार कर दिया है । मां और सौतेले बेटे की इस शादी से हर कोई हैरान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *