डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ कांस 2022 में उपस्थित होने पर खुशी जाहिर की है। इसी कड़ी में 19 मई को देर रात अमिताभ ने बेटे अभिषेक बच्चन, उनकी बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या की तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,”पुत्र, बहू और पोती।”
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय साल 2002 से कांस में शामिल हो रही है। इसी कड़ी में बता दें कि अभिषेक बच्चन और आराध्या भी उनके साथ ही इसमें शामिल हो रहे हैं। अमिताभ ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अभिषेक ने ब्लैक कलर का टक्सीडो और व्हाइट रंग की शर्ट के साथ बो-टाई भी लगा रखी है। इस फोटो में ऐश्वर्या ने पिंक शिमरी गाउन पहन रखा है और आराध्या रेड ड्रेस और मैचिंग हेयरबैंड लगाये लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं।
बच्चन साहब के फोटो पोस्ट करने के बाद फैंस ने भी कमेंट्स की बरसात कर दी। अभिषेक ने भी अपने पिता की पोस्ट पर रिप्लाई दिया और लिखा,”प्रोग्रेस रिपोर्ट।”
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पहले दिन से ही कांस में चार चांद लगा चुकी है। ऐश्वर्या के लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। बता दें कि ऐश्वर्या को कांस का हिस्सा बनते हुए 20 साल हो चुके हैं। इस बार पति और बेटी के साथ कांस में पहुंची ऐश्वर्या का वहां काफी अच्छे पल बिता रही हैं।
