जल्द आएगी महिंद्रा की ‘द बिग डैडी ऑफ SUV’ कार, टीज़र हुआ लॉन्च

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। भारत की वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा इस साल बहुत जल्दी जल्दी अपनी गाड़िया लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में महिंद्रा अपनी नई एसयूवी को लेकर आ रही है। इससे पहले कंपनी ने हाल में ही महिंद्रा बोलेरो नियो, एक्सयूवी 300 और एक्सयूवी 700 को लॉन्च किया था। और अब company अपडेटेड SUV लेकर आ रही है। 

बता दें कि कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो का नेक्स्ट जनरेशन अवतार में पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस एसयूवी के लॉन्च से पहले एक टीजर भी जारी किया है जिसमें इस महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 की एक छोटी झलक दिखाई गई है।

इस टीजर के लॉन्च होने के बाद से ही महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 के जल्द मार्किट में आने की खबर सामने आ रही है।  हालांकि अभी इसको लेकर कंपनी की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। 

सूत्रों की माने तो कंपनी मई के आखिरी हफ्ते या जून के पहले हफ्ते में इस एसयूवी को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा द्वारा जारी किए गए टीजर में नई स्कॉर्पियो 2022 की एक हल्की सी झलक मिलती है और इस टीजर में अमिताभ बच्चन की आवाज का इस्तेमाल भी किया है। इस एसयूवी को द बिग डेडी ऑफ एसयूवी कहा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *