राकेश टिकैत ने किया कोयला खदानों पर आंदोलन करने का आवाह्न

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। किसान आंदोलन में बड़े चेहरे के रूप में उभरे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत देश के सभी मुद्दों पर अपनी राय देते रहते है।

इसी कड़ी में देश में कोयले की कमी होने के दावे पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि कोयले का संकट दिखाकर कोयले की खदानों को अडानी को देने के लिए षड्यंत्र रचा रही  भारत सरकार।

लाउडस्पीकर के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय केवल इस बात पर ध्यान दिया जाएं कि वोट कैसे बटोरें। 

देश में वोट लेने के लिए पीएचडी चल रही है। इसके बाद बिजली संकट पर उन्होंने कहा कि सरकार और बड़ी कंपनियां मिली हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा देश में कोयले का संकट दिखाकर कोयले की खदानों को अडानी के हवाले करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *