Tech खबरेंTwitter का स्वामित्व मिलते ही Elon Musk ने इस शीर्ष अधिकारी को...

Twitter का स्वामित्व मिलते ही Elon Musk ने इस शीर्ष अधिकारी को सुनाई खरी खोटी

डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के बाद एलन मस्‍क ‘फ्री स्‍पीच’ को बढ़ावा देना चाहते हैं। कंपनी खरीदने के कुछ दिनों बाद ही ट्विटर के कई शीर्ष अधिकारी एलन मस्‍क के निशाने पर हैं।

इस समय विजया गाड्डे एलन के निशाने पर हैं। बिना नाम लिए मस्‍क ने कंपनी की लीगल, पॉलिसी और सेफ्टी इशूज की हेड विजया गाड्डे पर निशाना साधा है।

कभी ‘सबसे ताकतवर सोशल मीडिया एक्‍जीक्‍यूटिव’ माने जाने वाली विजया की मस्‍क ने न्यूयॉर्क पोस्ट का अकाउंट सस्‍पेंड करने के लिए आलोचना की है।

एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे पर एक विवादास्पद लेख के लिए न्यूयॉर्क पोस्ट का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने को बेहद अनुचित बताया। 

मस्‍क ने पॉलिटिको की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि विजया गाड्डे इस हफ्ते अपने स्‍टाफ के साथ मीटिंग में रो पड़ीं। यह बैठक मस्‍क के ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के बाद हुई।

जानिए कौन हैं विजया गाड्डे? 

ट्विटर की लीगल, पॉलिसी और सेफ्टी इशूज की हेड विजया गाड्डे पेशे से वकील हैं। उन्होंने 2011 में कंपनी जॉइन की थी। कई रिपोर्ट्स में उन्‍हें ट्विटर की ‘मॉरल अथॉरिटी’ का हेड भी बताया गया है। उन्‍हें ट्विटर एक्‍जीक्‍यूटिव टीम की ‘सबसे ताकतवर महिला’ करार दिया जाता रहा है। विजया इससे पहले ट्विटर की लीगल डायरेक्‍टर भी रह चुकी हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories