राष्ट्रीयरूस से लौटे मेडिकल छात्रों को ममता बनर्जी ने दी बड़ी सौगात

रूस से लौटे मेडिकल छात्रों को ममता बनर्जी ने दी बड़ी सौगात

डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूक्रेन (Ukraine) से लौटे मेडिकल छात्रों को इंटर्नशिप करने और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रायोगिक कक्षाओं (Practical Classes) में भाग लेने की अनुमति दी है। बता दें कि भारत में युद्ध प्रभावित यूक्रेन से कम से कम 422 छात्र पश्चिम बंगाल लौटे थे, जिनमें से 412 मेडिकल के छात्र है। साथ ही छह छात्र इंजीनियरिंग स्ट्रीम में थे, एक स्टूडेंट पशु चिकित्सा विज्ञान का था और तीन मजदूर थे। 

जानकारी के लिए बता दें कि वापस लौटे सभी छह इंजीनियरिंग के छात्रों को निजी कॉलेजों में सीट आफर की गई थी। जिनमें से दो ने कोर्स ज्वाइन कर लिया है और चार छात्र आवेदन कर आगे का एडमिशन प्रोसेस निपटा रहे हैं।

मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) पूरा करने वाले एक छात्र को सरकारी डेंटल कॉलेज में इंटर्नशिप करने की अनुमति दी गई थी, जबकि एमडीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को सरकारी कॉलेजों में ऑब्जर्वरशिप और प्रैक्टिकल कक्षाएं करने की अनुमति दी जाएगी।  

पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्र को राज्य संचालित विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रदान किया गया है।  

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories