दिल्ली: दिल्ली में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा पर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने चुप्पी तोड़ी है और इस पूरे कृत्य के लिए भरतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक बयान देते हुए कहा, पहले कभी भी रामनवमी या हनुमान जयंती पर दंगे नहीं हुए लेकिन आज यह हो रहे हैं। इनके पीछे राजनीतिक लाभ छिपा हुआ है अपने राजनीतिक लाभ हेतु दंगे करवाए जा रहे हैं। इन दंगों का सम्बंध दिल्ली में होने वाले नगर निगम के चुनाव से है। जब चुनाव जीतने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा तो वह अब दंगे का सहारा ले रहे हैं और लोगों को धर्म मे नाम पर अलग अलग बांट रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें इस हिंसा के सन्दर्भ में आज दिल्ली पुलिस ने अपनी पहली रिपोर्ट गृह मंत्रालय के सामने प्रस्तुत की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में हनुमान जयंती में निकाली गई शोभा यात्रा के दिन हुआ दंगा एक सोची समझी साजिश था। इस दंगे में जमकर पत्थर बाजी हुई गोली चलाई गई। पुलिस ने अब तक इस मामले में 24 लोगो को हिरासत में लिया है जिसमे से 21 लोग बालिग व 3 नाबालिग है। वही इस मामले में अब तक 80 लोगों की पहचान हुई है लेकिन हिरासत में सिर्फ उन्हें लिया जा रहा है जिन्हें सीसीटीवी फुटेज में पत्थरबाजी करते देखा गया है।
