मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर का मामला धार्मिक से ज्यादा सामाजिक: राज ठाकरे

admin
By admin
2 Min Read

मुंबई| महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे आजकल अपने बयानों को लेकर हर ओर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह कभी हनुमान को लेकर चर्चा में होते हैं तो कभी मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर को लेकर। वही अब खबर है कि यह 5 जून को अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या आने का प्रयोजन इन्होंने जगतपिता प्रभु श्री राम के दर्शन करने के उद्देश्य से बनाया है। 

राज ठाकरे ने अयोध्या आने की घोषणा के साथ कहा कि यदि 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतारे जाते हैं तो हिन्दू भाई तैयार रहे। क्योंकि मस्जिद में आजन के वक़्त लगे लाउडस्पीकर का मामला धार्मिक से ज्यादा सामाजिक हित का है। उन्होंने आगे कहा वह ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि माहौल खराब हो या समाज की शान्ति भंग हो। लेकिन यदि वह लाउडस्पीकर नहीं हटाते और अपनी जिद्द पर अड़े रहते हैं तो उन्हें हमारी प्रार्थना भी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा 1 मई को मैं सांभाजीनगर में एक सभा को सम्बोधित करूंगा और 5 जून को अयोध्या जाऊंगा। मैं अन्य लोगो से अनुरोध करता हूँ कि वह भी अयोध्या आए और प्रभु के दर्शन करें। वही अयोध्या जाने के प्रयोजन पर राज ठाकरे ने कहा इसके पीछे कोई उद्देश्य नहीं है वह लंबे समय से बाहर नहीं गए हैं और अयोध्या एक बेहतर जगह है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *