Khargona violence| रामनवमी के दिन मध्यप्रदेश के खरगोना में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती ओर हंगामे पर काबू पर लिया लेकिन यहां अभी भी भय का माहौल बना हुआ है। पिछले चार दिनों से लगे कर्फ्यू के चलते लोग घरों में कैद है।
वही इस मामले पर शिवराज सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी उन्हें माफी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि वह घर पर ही जुमे की नमाज अदा करे किसी को भी मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
शिवराज सिंह ने कठोर शब्दो मे दंगाइयों को चेतावनी दी और कहा जो लोग दंगे से लिप्त हैं उनकी सरकार उन्हें सजा देगी उनके लिए कोई रिहाई नहीं है। हालांकि उन्होंने खरगोना में हुई हिंसा के दौरान अवैध ढाँचों को गिराना उचित बताया। बता दें रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद यहां कर्फ्यू लगाया गया था। पुलिस ने हिंसा के संदर्भ में 121 लोगो को हिरासत में लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।
