पाकिस्तान के नए पीएम कितने दिन करेंगे राज

admin
By admin
2 Min Read

पाकिस्तान| लम्बे विवाद के बाद पाकिस्तान को शहबाज़ शरीफ़ के रूप में देश का नया प्रधानमंत्री मिल गया है। लेकिन अब पाकिस्तान के लोगों के मन मे यह सवाल उठ रहा है कि यह आखिरी कब तक पाक के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल पाएंगे। क्योंकि यदि हम पाकिस्तान के इतिहास पर गौर करें तो आज तक पाकिस्तान में कोई भी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं बन पाया है जिसने पूरे पांच साल तक पाक की जमीन पर अपनी सत्ता का परचम लहराया हो।

यदि हम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की बात करे तो जब इमरान खान ने पाक की सत्ता संभाली थी । तब यह अटकलें तेज थी कि इमरान पाक का इतिहास बदलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनके हाँथो से पाक की सत्ता चली गई। वही यदि हम पाक के नवनिर्वाचित पीएम शाहबाज शरीफ की बात करें तो इन्होंने पाकिस्तान की संसद में हुए बहुमत परीक्षण के दौरान उन्होंने 174 वोट लाकर जीत दर्ज की है लेकिन यह दावा करना की यह पूरे डेढ़ साल नेशनल असेंबली के कार्यकाल में अंत तक पाक की सत्ता संभालने में कामयाब होंगे। 
क्योंकि पाक के नए पीएम और पाकिस्तान डेमोक्रेटिक एलायंस या पीडीए के नाम से बने नए सत्ताधारी गठबंधन की को सरकार चलाने के लिए आग के टुकड़ों से गुजरना पड़ेगा। अब ऐसे में यह नेशनल असेंबली में बचे हुए क़रीब डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा कर ले तो यह बेहतर रहेगा नहीं तो आगामी चुनाव में इन्हें बड़ी राजनीतिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता से बाहर गए हैं लेकिन पाक की राजनीति में अभी भी सक्रिय हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *