गुजरात के लक्ष्य को भेद हैदराबाद ने चखा जीत का रस

admin
By admin
1 Min Read

आईपीएल| आईपीएल 15 के मुकाबले काफी दिलचस्प साबित हो रहे हैं। प्रत्येक टीम इस बार फाइनल में जाने के लिए एंडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वही कल हुए हैदराबाद और गुजरात के बीच के मुकाबले में हैदराबाद ने शानदार जीत हासिल की है। कल के मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया उसने यह मैच 8 विकेट से जीता। 

गुजरात ने हैदराबाद को 163 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम से केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने 64 रन की पारी खेली जिसके बाद गुजरात ने हैदराबाद का पहला विकेट चटकाया। इस साझेदारी में अभिषेक के नाम 42 रन गए जिसके बाद यह आउट हुए। 
अभिषेक के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी मैदान में उतरे और दोनो ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की ठानी। लेकिन अभिषेक के बाद विलियमसन भी मैदान में ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 57 रन बनाने के बाद आउट हो गए। इनके बाद मैदान में पूरन और मारक्रम की जोड़ी उतरी जिसने हैदराबाद को जीत दिलाई और गुजरात के 163 रनों के लक्ष्य को भेद दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *