द कश्मीर फाइल्स के बाद दो और सच्ची घटनाओं को पर्दे पर उतारेंगे अग्निहोत्री

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं यह फ़िल्म जितनी दिलचस्पी के साथ देखी जा रही हैं उससे भी ज्यादा इसपर विवाद हो रहा है। अब तक कि इस साल की सबसे विवादित फिल्मों में रही द कश्मीर फाइल्स 15 करोड़ के बजट पर बनी और अभी तक 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। रिलीज के समय फ़िल्म को बहुत ही सीमित स्क्रीन्स मिले लेकिन दर्शकों की डिमांड को देखते हुए बाद में फ़िल्म को ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाया गया।

 ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, मिथुर चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। इस फ़िल्म पर सक्सेस को सेलिब्रेट करने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री ने दो और फिल्मों का ऐलान किया है। विवेक ने निर्माता अभिषेक कपूर के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते वक्त इस बात का ऐलान किया। अभिषेक कपूर के साथ विवेक अग्निहोत्री इन फिल्मो को प्रोड्यूस करेंगे। दोनों फिल्मों में देश की सच्ची और गंभीर घटनाओं का वर्णन मिलेगा।

अग्निहोत्री ने बर्थडे विश के साथ बताया कि, ‘टाइगर निर्माता अभिषेक कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस खास मौके पर अग्रवाल आर्ट्स और आई एम बुद्धा के बीच नए सहयोग की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ढेर सारा प्यार।‘ वीडियो में दोनों प्रोडक्शन कंपनी का नाम आता है और लिखा है, ‘एक बार फिर से जुट रहे हैं कड़वी सच्चाई के साथ मानवता की कहानी। फिल्म की कहानी के बारे में जल्द ही बताया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *