महिला होकर रेप पर ममता बनर्जी ने दिया शर्मिंदा करने वाला बयान

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। पश्चिम बंगाल के नादिया में 14 साल की लड़की से रेप की घटना पर प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे लोग बहुत ही निंदनीय बता रहें हैं। 

ममता ने कहा, कहानी बताई जा रही है कि रेप की वजह से नाबालिग लड़की  की मौत हो गई, क्या आप उसे रेप कहेंगे? क्यो वो लड़की गर्भवती थी या उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था आपने जानने की कोशिश की? आगे ममता ने कहा कि पुलिस ने मुझे बताया है कि लड़की और उस लड़के का अफेयर चल रहा था। 

बता दें कि 5 अप्रैल को 14 साल की एक नाबालिग लड़की की मौत हो जाती है। पीड़ित परिवार ने बताया  कि बच्ची एक बर्थडे पार्टी में गई थी जहां उसके साथ रेप हुआ जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। 

परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने TMC के नेता के दवाब में बिना पोस्टमार्टम कराए लड़की का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया। आपको बता दें कि TMC के इस नेता के 21 साल के बेटे ब्रज गोपाल गोआला पर ही लड़की का रेप करने का आरोप है।

इसी केस को लेकर ममता बनर्जी ने विवादों भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा- लड़की की मौत 5 अप्रैल को ही हो गई थी लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी 10 अप्रैल को हुई। अगर लड़की की मौत 5 अप्रैल को हो गई थी तो लड़की के घरवालों ने तुरंत पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज करवाई? घरवालों ने डेड बॉडी का अंतिम संस्कार कर दिया तो पुलिस सबूत कहां से लाएगी?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *