दिल्ली| एक ओर महंगाई आम जनमानस की कमर तोड़े हुए हैं। वही स्कूल कॉलेज का नया सत्र शुरू होते ही अभिभावकों के ऊपर गाज गिरी है। पेट्रोल डीजल की हाईफाई कीमतों के बाद स्कूल के ट्रांसपोर्ट का किराया 30 फीसदी अधिक कर दिया गया है। जिसने पैरेंट्स की समस्या को ओर बढ़ा दिया है।
दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजित गौतम ने कहा है कि स्कूलों ने ट्रांसपोर्ट का चार्ज दो से तीन गुना बढ़ा दिया है। जो स्कूलों की कमाई का अलग जरिया बना हुआ है। वही पैरेंट्स ने इन स्कूलों की मनमानी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने बच्चों के लिए प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का सहारा लिया है। वह कैब या निजी साधना से बच्चों को स्कूल छोड़ रहे हैं।
इतना ही नहीं कई पैरेंट्स का कहना है कि लॉक डॉउन में स्कूलों को काफी नुकसान हुआ है। वह अब ट्रांसपोर्ट की फीस में अधिक बढ़ोत्तरी करके इसकी भरपाई कर रहे हैं। वही स्कूल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में आए भारी उछाल के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है।
