व्यापार| देश में बढ़ती महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ रखी है। बढ़ती महंगाई के चलते Public ट्रांसपोर्ट के किराए के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है जिसकी गाज भी आम आदमी पर ही गिरी है। वही पिछले कुछ दिनों से सीएनजी के दामो में आए उछाल के चलते इसका प्रकोप ओला उबर पर भी देखने को मिला है।
सीएनजी के दामो में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब ओला उबर के ड्राइवर इनके उपयोग कर्ताओं से AC चलाने के लिए ज्यादा पैसे की मांग कर रहे हैं। ओला उबर के कर्मचारियों का कहना है कि यदि AC चलाना है तो ओला उबर के लिए प्रति किलोमीटर 2 रुपए ज्यादा देना होगा।
AC ड्राइवरों का कहना है कि जब हम AC चलाते हैं तो गाड़ी का औसत कम हो जाता है। जिसके विरोध में ओला उबर के कर्मचारी 10 अप्रैल को हड़ताल पर जाएंगे।
