देश में जल्द शुरू होगा दूसरा किसान आंदोलन : टिकैत ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। किसान आंदोलन से चर्चा में आए भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर शिकंजा कसा है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि देश में जल्‍द ही एक और किसान आंदोलन शुरू हो सकता है। 

केंद्र सरकार पर पिछले साल किए वादों को अब तक न पूरा करने का आरोप लगाते हुए टिकैत ने किसानों से अगले आंदोलन के लिए तैयार को कहा है।

टिकैत ने अपने बयान में कहा, ‘हालांकि अभी हमने आंदोलन की कोई तारीख तय नहीं की है लेकिन हम जल्‍द ही इसे पुनः शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

बता दें कि तीन विवादित कृषि कानून वापस लेने के साथ ही किसानों ने सरकार से न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) पर कानून बनाने सहित कई मांगे सरकार के सामने रखी थी।

टिकैत ने कहा सरकार राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद सब भूल गई है लेकिन हम नहीं। हम सभी वादे याद हैं; उचित मूल्‍य पर बिजली, सिंचाई और फसलों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर अब तक कुछ भी नहीं किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *