कांग्रेस ने शशि थरूर के बाद इस नेता को भी दिया सीपीएम से दूर रहने का निर्देश

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। कांग्रेस पार्टी की केरल यूनिट की ओर से विरोध के बाद हाईकमान ने शशि थरूर के सीपीएम की बैठक में जाने पर रोक लगा दी थी। अब इसके बाद पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता केवी थॉमस को लेकर भी ऐसा ही फैसला लिया गया है। 

जानकारी के मुताबित कांग्रेस हाईकमान ने आदेश दिया है कि थॉमस भी 9 अप्रैल को कन्नूर में सीपीएम की ओर से आयोजित सेमिनार में हिस्सा न लें। पार्टी की ओर से कहा गया है कि केरल यूनिट ने ऐसा फैसला लिया है और उनके लिए यह अनिवार्य होगा।

बता दें कि पिछले दिनों कन्नूर जिले के सीपीएम के सेक्रेटरी एमवी जयराजन ने बयान जारी कर कहा था कि उन्हें भरोसा है कि केवी थॉमस इस सेमिनार में जरूर आएंगे। लेकिन अब पार्टी की ओर से ऐसा आदेश आया है।

थॉमस ने कोच्चि में कहा, ‘इस सेमिनार में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी पहुंच रहे हैं। मैंने भी इसमें जाने की मंशा जाहिर की थी। लेकिन अब सेंट्रल लीडरशिप की ओर से जब स्पष्ट फैसला दे दिया गया है तो फिर मुझे भी उसे स्वीकार करना होगा।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *