हैदराबाद में हुआ रेव पार्टी का भंडाफोड़, कई नेता अभिनेता के बच्चें पुलिस की हिरासत में

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। हैदराबाद में एक रेव पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि जब दुनिया को इसका पता चला तो सभी लोग हैरत में पड़ गए। इसका भंडाफोड़ होते ही करीबन 142 लोगों को हिरासत में भी लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में कई अभिनेता और राजनेताओं के बच्चें शामिल हैं।

बता दें कि हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने बंजारा हिल्स इलाके में एक फाइव स्टार होटल में जारी नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस पार्टी में कई नामीगिरामी लोगों के साथ दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

मौजूदा जानकारी के मुताबिक यहां से पुलिस ने कोकीन और वीड जैसी प्रतिबंधित नशे की सामग्री को भी बरामद किया है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस पार्टी में मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी और ऐक्टर नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए नागाबाबू ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि उनकी बेटा का नशे से कोई लेना देना नहीं है। 

साथ ही बिग बॉस तेलुगु रियलिटी शो के तीसरे सीजन के विनर सिंगर राहुल सिपलिगुंज भी यहां से हिरासत में लिए गए हैं। 

इन लोगों में आंध्र प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारी की बेटी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार तेलुगुदेसम पार्टी के सांसद का बेटा भी रेव पार्टी में पहुंचा था। तेलंगाना के कांग्रेस नेता अंजन कुमार यादव ने कहा कि कि उनका बेटा पब में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। आगे उन्होंने कहा कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *