इस राज्य में मास्क लगाने से हटाई गई पाबन्दियां

admin
By admin
1 Min Read

Telangana| लंबे अरसे से कोविड के चलते लगी पाबंदियों को सभी राज्य धीरे धीरे करते पूर्णतः हटा रहे हैं। अब इस बीच कोविड नियमों को हटाते हुए तेलंगाना सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में अब कोविड के सभी नियमों को हटाया जा रहा है और अब राज्य के लोगो को मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं है।

सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि मास्क लगाना है या नहीं यह राज्य की लोगो की स्वेक्षा होगी। हालांकि बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन जारी रखने के लिए कहा गया है। 
सार्वजनिक स्वास्थ्य के राज्य निदेशक जी श्रीनिवास राव ने कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति ठीक है। अब रोजाना 50 से कम मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है। वही 18 वर्ष से अधिक आयु के ज्यादातर लोगों को कोविड का टीका लग चुका है जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *