आमने सामने का वार कांग्रेस में फिर मोदी पर किया महंगाई के ब्रह्मास्त्र से प्रहार

admin
By admin
1 Min Read

दिल्ली| देश के पांच राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद भी कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस लगातार अपने अथक परिश्रम से पार्टी ने नई जान डालने की कोशिश कर रही है। वही यह देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को सवालों के कटघरे के उतारने से कतई पीछे नहीं चूकती।

अब इस बीच कांग्रेस की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि दो महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 346 रुपये बढ़े। मार रहे सिर पर महंगाई का हथौड़ा, मोदी जी बताएं कोई कैसे तले पकौड़ा। जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस की ओर से जारी इस ट्वीट में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया गया है। वही देश मे कमर तोड़ रही महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया गया है। 
 

[object Promise]

 

 

बताते चले कांग्रेस इस समय जगह जगह पर देश मे ताहिमाम मचा रही महंगाई को लेकर आंदोलन कर रही है। इतना ही नहीं यह भाजपा सरकार को खुली चुनैती दे रही है कि उसे देश मे बढ़ती महंगाई पर लगाम कसना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *