अब होगा इमरान खान के राजनीतिक करियर का अंत

admin
By admin
2 Min Read

International| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के हाँथ से सत्ता जाने को हैं लेकिन इमरान खान अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं। उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है और जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि वह आखिरी गेंद तक खेलें। लेकिन इमरान खान की इस बात का फैसला 3 अप्रैल को हो जाएगा कि वह सत्ता में रहेंगे या नहीं।

लेकिन अब इस बीच इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान (Reham Khan) ने एक बयान दिया है कि उन्होंने वैसा ही बोला जैसा हम सोच रहे थे। उनका जनता के नाम जो भाषण हुआ वह बिल्कुल विदाई भाषण लग रहा था। मुझे लग रहा है कि अब पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन होना है और इमरान खान के हाँथो से सत्ता जाने को है।
उन्होंने कहा वह गरिमापूर्ण तऱीके का उपयोग कर अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। जबकि ज्यादा संख्या में लोग उनके खिलाफ है। वह इस सब को एक साजिश बता रहे हैं लेकिन वास्तविकता से पूरा पाकिस्तान परिचित हैं। अब इमरान खान के राजनीतिक करियर का अंत सुनिश्चित है चाहे वह कोई भी पैतरा अपना ले। वही मैं राजनीति का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहती क्योंकि मेरे पास वह सब है जो मुझे चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *