डेस्क। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री कोरोना से संक्रमित पाए गए थे इसके बाद से ही उनकी भारत यात्रा को लेकर सवाल उठने लगे थे।
इसी कड़ी में सभी कयासों का स्पष्टीकारण देते हुए, मंगलवार को इजरायल की ओर से पीएम के भारत दौर को टालने की जानकारी दी गई। बता दे कि नफ्ताली बेनेट 2 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने वाले थे। उन्होंने जानकारी दी थी कि अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर वह भारत जाएंगे लेकिन संक्रमित मिलने के कारण उन्होंने यह नया बयान जारी किया है।
इजरायल का पीएम बनने के बाद से यह नफ्ताली बेनेट का पहला भारत दौरा होना था।
इजरायल सरकार की ओर से यह जानकारी भी साझा की गई है, कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बेनेट ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर से ही काम कर रहे हैं।
