Delhi| फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स आजकल सुर्खियों में है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच फ़िल्म को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। अब आज इसी कड़ी में विधानसभा में बीजेपी ने कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए आप की लताड़ लगाई वही आप ने उस लताड़ का जवाब देते हुए बीजेपी को खरी खोटी सुनाई।
दिल्ली विधानसभा में BJP विधायक अजय महावर ने कहा, 30 साल के बाद ऐसा हुआ है जब कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार की कहानी को सबके सामने उजागर किया गया है। फ़िल्म के जरिए कश्मीर पंडितों के दर्द और पीड़ा को सबके सामने लाने की कोशिश की गई है। बीजेपी ने जब दिल्ली में इस फ़िल्म को टैक्स फ्री करने का जिक्र किया तो आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने सदन में कश्मीरी पंडितों का और भाजपा का उपहास किया। लेकिन उन्होंने इससे पहले कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया और उनका प्रमोशन भी किया। जिससे उनकी सोच स्प्ष्ट है। स्पीकर से अपील है कि वह दिल्ली सरकार कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री करे और कश्मीरी पंडितों के पलायन का माजक बनाना बन्द करे।
वही विपक्ष ने उनकी इस मांग के बाद अपना पक्ष रखा विपक्ष के नेता सौरभ भारद्वाज ने सदन में कहा कि जब मैं 2014 में पहली बार विधायक बना, तब पम्पोस कॉलोनी गया था. वहां कुछ कश्मीरी लोग रहते थे इलाके में पानी की समस्या थी। आसपास के लोगो ने बताया कि वह भाजपा के समर्थक थे। उन्हें पानी हमने पहुंचाया भाजपा ने नहीं उन्होंने बताया कि 1990 में टेम्पररी नौकरी दी गई थी. लेकिन 25 साल में भी पक्का नहीं किया गया था. उन्हें लेकर मैं मनीष सिसोदिया के पास गया. हमारी सरकार से पहले एक साल तक दिल्ली का शासन सीधे केंद्र के अधीन था. अरुण जेटली उस कॉलोनी के बिल्कुल करीब रहते थे. लेकिन फिर भी उनका काम नहीं हुआ. उनकी नौकरी को पक्का करने का काम अरविंद केजरीवाल सरकार ने किया।
मनीष सिसोदिया ने इस मामले पर भाजपा पर तीखे वाण छोड़े और कहा पिछले 8 साल से बीजेपी सत्ता में है अभी तक कश्मीरियों का विस्थापन क्यों नहीं हुआ। भाजपा को सिर्फ कश्मीर फाइल्स से प्रेम है लेकिन हमें कश्मीरियों से प्रेम है।