डेस्क। हाल ही में लॉन्च हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और फ़िल्म निदेशक पर शिकंजा कसा था। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि फिल्म को हर राज्य में टैक्स फ्री करने की बजाय उसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए, जहां हर कोई आसानी से फिल्म को देख सकेगा।
फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने केजरीवाल के इस बयान पर पलटवार किया है। फर्स्ट पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वो ‘पेशेवर दुर्व्यवहार करने वाले 20 राजनेताओं’ के बजाय फिल्म देखने वाले करोड़ों लोगों पर ध्यान केंद्रित करना उचित समझते हैं।
जहां एक तरफ ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं विवेक अग्निहोत्री पहले से ही ‘द डेल्ही फाइल्स’ की योजना बना रहे हैं। इसी के साथ ईटाइम्स से बात करते समय अग्निहोत्री ने बताया था, ‘हम ‘द दिल्ली फाइल्स’ बनाने में लगे हैं। जहां तक वेब सीरीज का सवाल है, मुझे ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, हमारे पास लगभग वो सारी सामग्री है जिसकी हमें जरूरत है क्योंकि हमने इसका ज्यादातर हिस्सा शूट कर लिया है।”

