शैलेश लोढ़ा बोले ‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म नहीं है

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहें है। कोरोना केसेज कम होने के बाद सिलेब्स भी बड़ी संख्या में फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा भी फिल्म देखने पहुंचे। 

थिएटर से निकलते वक्त पपराजी ने उनको रोक लिया और फिल्म पर प्रतिक्रिया मांगीं। कई सिलेब्स इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो भी वायरल है। उनसे पपराजी ने जब पूछा कि फिल्म कैसी है? 

इसके जवाब में उन्होंने कहा, स्पीचलेस हो गया कुछ कह नहीं पाऊंगा। यह फिल्म नहीं आंदोलन है। वीडियो में शैलेश इमोशनल दिख रहे थे। बता दें कि koimoi ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लोढ़ा की वीडियो को पोस्ट किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *