पश्चिम बंगाल| पश्चिम बंगाल के बीरभूम की घटना आज कल सुर्खियों के है। यहां के बीरभूम के बोगटुई गांव में सोमवार शाम सत्तारूढ़ टीएमसी के पंचायत स्तर के नेता की हत्या हो गई थी जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और कुछ देर बाद ही हिंसक भीड़ कुछ घरों में आग लगा दी गई।
इस वीभत्स घटना में 8 लोग जिंदा जल गए जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस वीभत्स घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मानता बनर्जी सुर्खियों में है। कलकत्ता हाईकोर्ट में इस मामले के संदर्भ में आज मामला बनर्जी सरकार को 2 बजे रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।
लेकिन इस घटना के बाद राज्यपाल ने ममता बनर्जी को खूब लताड़ लगाई है। वही बीजेपी ने उनसे इस्तीफे की मांग करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। वही इस हिंसा को लेकर अब ममता बनर्जी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष लगातार इनसे सवाल कर रहा है और पूंछ रहा है कि आखिर इस मामले पर उनकी इस तरह की चुप्पी का क्या संदेश है।
