डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी का राहुल गांधी को लेकर एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि यूपी के इलाहाबाद की उत्तरी विधानसभा सीट से विधायक हर्षवर्धन ने कहा कि राहुल गांधी जब पैदा हुए थे तब उनके माथे पर भगवान ने मुहर लगाई थी कि अगर उल्टा सीधा काम नहीं करेंगे तो वो भारत के पीएम बन जाएंगे लेकिन उन्होंने सब उल्टा-पुल्टा काम कर दिया और वो प्रधानमंत्री नहीं बन पाये।
हर्षवर्धन वाजपेयी ने अपने बयान में बताया कि उनके अनुसार, राजनीति में मिली विरासत को उन्होंने कायदे से संभाला है। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी जन्म से मिली अपनी राजनीतिक विरासत संभाल ही नहीं पाए और इसलिए वो पीएम नहीं बने। जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा विधायक हर्षवर्धन के माता-पिता भी राजनीति से हैं, वह कांग्रेस की पृष्ठभूमि से आते हैं।
बता दें कि टीवी समाचार चैनल एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में उन्होंने एक सवाल के जवाब यह सभी बातें कहीं।
