लखनऊ में सिलेंडर हुआ हजार के पार भाजपा ने जनता को दिया महंगाई का उपहार:- अखिलेश

admin
By admin
1 Min Read

उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में चुनाव समाप्त हो गया है। वही आज यानी मंगलवार को सुबह ही आम आदमी पर महंगाई की गाज गिरी है और सिलेंडर के दाम में भारी उछाल आया है। अब सिलेंडर के दाम में आए इस उछाल पर मुख्य विपक्षी दल के सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। 

अखिलेश ने सिलेंडर के दामो में आए उछाल को लेकर कहा है कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई का उपहार दिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि जनता को दिया भाजपा सरकार ने महंगाई का एक और उपहार… लखनऊ में रसोई गैस सिलेंडर हुआ हज़ार के पास और पटना में हज़ार के पार! चुनाव ख़त्म, महंगाई शुरू… 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *