Holi 2022 : होली पर कई सालों बाद बन रहा ये दुर्लभसंयोग, जानें होलिका दहन शुभ मुहूर्त

admin
By admin
2 Min Read

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली मनायी जाती है। इस दिन होलिका दहन की परंपरा है। रंगों और मेल मिलाप का यह पर्व पारंपरिक रुप से दो दिन मनाया जाता है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक प्रारंभ हो जाते हैं, जिनमें किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिष की मानें तो इस बार होली पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है। जिसके चलते होलिका दहन कई मायनों में शुभ फल प्रदान करने वाला होगा।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2022

होली साल 2022 में होली 17 और 18 मार्च को है। 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त   17 मार्च रात्रि 09:06 बजे 10:16 बजे तक,

भद्रा पूंछ 17 मार्च रात्रि 09:06 बजे से रात्रि 10:16 बजे तक,

भद्रा मुख रात्रि 10:16 बजे से सुबह 12:13 बजे तक

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 17 मार्च दोपहर 01:29 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त 18 मार्च दोपहर 12:47 बजे

होली शुभ योग 2022 ज्योतिष के अनुसार इस बार होली पर कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस साल होली के दिन वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा बुध गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। माना जाता है कि, बुध गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *