दिल्ली गवर्नमेंट ने लॉन्च किया My EV पोर्टल, इन लोगों को मिलेगी बड़ी मद्दत

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने प्रदेश में ‘My EV’ पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल की मदद से इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदा जा सकता है और इसी पोर्टल के जरिए इलेक्ट्रिक ऑटो का रजिस्ट्रेशन और इंसेंटिव की राशि भी प्राप्त की जा सकती है। वहीं इस पोर्टल की मदद से दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत लोन में 5 प्रतिशत ब्याज की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

दिल्ली सरकार पॉल्युशन फ्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद को सपोर्ट कर रही है। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर सरकार की ओर से 25 हजार रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जाता है। दिल्ली के परिवहन मंत्री अशोक गहलोत के अनुसार, ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कस्टमर अप्रूव्ड व्हीकल खरीद सकते है और इंटरेस्ट सबवेन्शन को भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

‘My EV’ पोर्टल पर इलेक्ट्रिक ऑटो का पहले से रजिस्ट्रेशन भी पॉसिबल है। दिल्ली सरकार के इस पोर्टल पर ऑनलाइन तरीके से इलेक्ट्रिक ऑटो को खरीदने के बाद रजिस्टर भी किया जा सकता है। बस इसके लिए इलेक्ट्रिक ऑटो के मालिक को ऑनलाइन लेटर ऑफ इंटेंट इनेबल (LoI) करना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *