यूपी में चुनाव के बाद खत्म हुई आचार संहिता

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। विधानसभा चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी हो गई है। यह आठ जनवरी 2022 से लागू थी। हालांकि आदर्श चुनाव आचार संहिता उन जिलों में लागू रहेगी, जहां विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने द जंकफज  को बताया कि विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के संबंध में आयोग के 28 जनवरी 2022 के पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता को लागू किया गया था।

आपको बता दें कि प्रदेश में 35 स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्रों की 36 विधान परिषद सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं। इनके सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो चुका है। यह निकाय चुनाव पहले चुनाव मार्च में ही होने थे लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *