डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर चढ़ाई कर चुकीं अपनी सेना को पीछे हटाने से तैयार नहीं है। दोनों देशों के बीच युद्ध को 16 दिन पूरे हो चुके हैं। बता दें कि उधर, पश्चिमी देशों, यूरोपीय संघ और अमेरिका के तमाम प्रतिंबधों के बावजूद पुतिन पीछे हटने को तैयार नहीं है।
शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी समुद्री भोजन, वोडका और हीरों पर प्रतिबंध लगाने की औपचारिक घोषणा की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन पर केमिकल हमला हुआ तो किसी की खैर नहीं है।
व्हाइट हाउस ने रूस पर आरोप लगाया था कि वह यूक्रेन पर केमिकल हमला कर सकता है। इससे उलट देखे तो रूस ने यूक्रेन पर केमिकल रिसर्च करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को रूस पर एक और वार करते हुए अमेरिका ने रूस के लग्जरी सामानों पर प्रतिबंधों की घोषणा की। इस नई कड़ी में अमेरिका ने रूस के सी फूड वोडका और हीरों पर पाबंदी भी लगा दी है।
