यूपी में EVM का खेला हो रहा है- बॉलीवुड एक्टर ने की टिप्पणी

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। उत्तर प्रदेश में सात चरण का चुनाव पूर्ण हो चुका है। चुनावों के परिणाम आने में केवल एक ही दिन का समय शेष है। इसी बीच बॉलीवुड के विवादित एक्टर कमाल आर.खान हर रोज यूपी चुनावों में अपनी टिप्पणी दे रहे हैं। फैंस के बीच KRK नाम से मशहूर एक्टर अपने विचारों के चलते हमेशा विवाद खड़ा ही कर देते हैं। कई दिनों से KRK यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साध रहे हैं। 

इसी बीच यूपी की सियासत का केंद्र बनी EVM मशीन पर दिए अखिलेश यादव के बयान को लेकर KRK ने ट्वीट किया। KRK ने लिखा, ”ईवीएम का खेल चालू हो गया है. वाराणसी में ईवीएम से भरे ट्रक्स सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़े हैं। #UPElection2022।

इसके बाद केआरके ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ”आज अखिलेश यादव ने कहा कि #UPElection2022 भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए आखिरी चुनाव हैं। नहीं तो सभी भारतीय आजादी के लिए लड़ने को मजबूर होंगे जैसे हमने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।”

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *