जलसा के ट्रेलर ने लगा दी सोशल मीडिया पर आग

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। विद्या बालन और शेफाली शाह की आने वाली फिल्म ‘जलसा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। हाल ही में इसका पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक मर्डर केस पर आधारित है। 

फ़िल्म में विद्या बालन एक पत्रकार का किरदार कर रही हैं जबकि शेफाली शाह मां की भूमिका में नज़र आएंगी है। ट्रेलर की शुरुआत एक लड़की के एक्सीडेंट की गई है। फ़िल्म में दिखेगा की किसी भी केस को लेकर पुलिस और मीडिया कैसे काम कर रहा होता है। फिल्म में विद्या और शेफाली दोनों ही दमदार भूमिका में देखने को मिलेंगी किसी को भी इंडिया टिपिकल वीमेन की तरह पेश नही किया गया। फ़िल्म ‘शेरनी’ के बाद से एक बार फिर विद्या बालन से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

रिलीज किये गए इस ट्रेलर के आखिर में एक बच्चा कहता है, ’सब पता है मेरे को, लेकिन एक चॉकलेट देगी ना तो किसी को बोलेगा नहीं मैं।

सस्पेंस से भरे 1 मिनट 57 सेकेंड के इस ट्रेलर को अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने ओफ्फिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो इसमें मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, शफीन पटेल, सूर्या कासीभाटला और श्रीकांत मोहन यादव ने भी अभिनय किया है। बता दें कि 18 मार्च को फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *