गुस्से के चलते इस राशि के जातकों के सम्बंध हो सकते हैं खराब, यह करें उपाय

admin
By admin
3 Min Read

आध्यात्मिक| गुस्सा मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। यह व्यक्ति के बने हुए कामो को।बिगाड़ देता है। गुस्से के चलते न सिर्फ रिश्तों में कटुता आती है बल्कि रिश्ते बिल्कुल खराब हो जाते हैं। कई बार आपका अधिक क्रोध आपके घर मे क्लेश का कारण बनता है और घर की सुख समृद्धि नष्ट हो जाती है। लेकिन इस समय कुछ राशियों के योग इस प्रकार बन रहे हैं। कि वह संकेत दे रहे हैं कि उनका गुस्सा उनके रिश्ते के लिए काल बन जाएगा। तो आइए जानते हैं वह राशियां जिनकी राशि मे संकट लेकर आ रहा है उनका गुस्सैल स्वभाव…..

कन्या:- इस राशि के जातक वैसे तो अत्यंत सरल स्वभाव के होते हैं। लेकिन गुस्सा इनकी नाम पर रहता है यह छोटी छोटी बातों में लोगो से गुस्सा हो जाते हैं। यह नहीं सोचते कि गुस्से में यह क्या बोल रहे हैं और इनके रिश्ते में दरार आ जाती है। इस समय इनकी राशि के ग्रहों में परिवर्तन हुआ है। जिसके चलते इन्हें संयम बरतने की आवश्यकता है। यदि यह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए तो इनके रिश्ते खराब होंगे और पारिवारिक कलह उत्पन्न होगी। उपाय के लिए यह पीले वस्त्र का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
मीन:- इस राशि के जातकों को बनावटी पन कम पसन्द होता है। बनावटी स्वभाव से यह परहेज करते हैं। वही यदि कोई इनके सामने बनावटी अंदाज में आता है तो यह आग बबूला हो जाते हैं। इस समय इनके ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं राहू का प्रकोप है। यदि सावधानी नहीं बरती तो प्रेमिका से सम्बंध खराब हो सकते हैं। उपाय के तौर पर यह मुख्य रूप से हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।
वर्षभ:- इस राशि के जातकों का समय पहले से ही खराब चल रहा था कि इनपर गुस्से के स्वामी शनि के प्रकोप के संकेत मिल रहे हैं। शनि के प्रकोप के चलते इन लोगो को गुस्सा अधिक आएगा। अपने गुस्से के चलते यह अपने बनते हुए काम बिगाड़ देंगे। इस माह प्रेम में पड़े युवक युवतियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। उपाय के तौर पर इन्हें शनि की आराधना करने की आवश्यकता है। ज्यादा से ज्यादा गुलाबी रंग का प्रयोग करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *