[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राहुल गाँधी ने सिद्धू को दिया झटका, चन्नी को घोषित किया पंजाब में कॉन्ग्रेस का CM चेहरा
राष्ट्रीय

राहुल गाँधी ने सिद्धू को दिया झटका, चन्नी को घोषित किया पंजाब में कॉन्ग्रेस का CM चेहरा

admin
Last updated: April 17, 2026 12:33 pm
admin
Share
SHARE

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जारी सियासी घमासान आखिरकार थम गया है। कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने रविवार (6 फरवरी, 2022) को लुधियाना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सीएम पद से सस्पेंस को खत्म करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सामने रखा। इस फैसले ने मुख्यमंत्री बनने की लालसा पाले नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की मंशाओं को करारा झटका दे दिया है।

राहुल गाँधी ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि पंजाब का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं, वर्किंग कमेटी के लोगों और सदस्यों से बात की थी। सभी ने एक ‘गरीब व्यक्ति’ को सीएम पद पर बैठाने की माँग की। राहुल का कहना था कि चन्नी गरीब परिवार से आते हैं औऱ उन्होंने बहुत ही करीब से न केवल गरीबी देखी है, बल्कि उसे जिया भी है। उन्होंने कहा, सबसे बड़ी बात उनमें किसी भी तरह का अहंकार नहीं है और वो लोगों के बीच जाते हैं।” इससे पहले राहुल गाँधी को होटल में चन्नी और सिद्धू को मनाना पड़ा।

वहीं अपने नाम के ऐलान से पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि जिस किसी के भी नाम का ऐलान किया जाएगा, वो उसके साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि मेरा 40 साल का राजनीतिक कैरियर बेदाग रहा और मुझपर किसी न उँगली तक नहीं उठाई। जबकि हकीकत ये है कि चन्नी महिला IAS अधिकारी को 2018 में अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा था।

सीएम के तौर पर चन्नी के नाम का ऐलान होने पर सिद्धू ने इशारों में ही कॉन्ग्रेस को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने खुद को अरबी घोड़ा करार देते हुए कहा कि मुझे पद की कोई लालसा नहीं है, लेकिन मुझे दर्शनी घोड़ा न बनने देना। फैसला लेने की ताकत देना। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चन्नी को ही सीएम पद दिए जाने की खबरों के बीच सिद्धू ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा था कि ऊपर वाले तो चाहते हैं कि कोई कमजोर मुख्यमंत्री हो, जिसे वो ता थैया, ता थैया नचा सकें और कहें कि नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा।

पंजाब में कॉन्ग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक माने जा रहे सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के सक्रिय राजनीति इस्तीफा देने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, जाखड़ ने कहा है वो सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ सहयोगियों के कारण काम करना मुश्किल हो गया है। हालाँकि, उन्होंने ये भी कहा कि वो कॉन्ग्रेस का हिस्सा बने रहेंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अपने पालतू कुत्ते को मारकर युवक कच्चा चबा गया, कंकाल को खिड़की पर लटका दिया, मोहल्ले वालों में दहशत !
Next Article ‘भारत रत्न’ स्वर साम्राज्ञी पंचतत्व में हुईं विलीन, PM मोदी ने पाँव छू दी श्रद्धांजलि

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?