राष्ट्रीयमॉडल ने ‘सुसाइड’ से पहले पिता को फोन कर कहा -‘पापा मैं सुसाइड करने...

मॉडल ने ‘सुसाइड’ से पहले पिता को फोन कर कहा -‘पापा मैं सुसाइड करने जा …छठी मंजिल से लगाई छलांग !

जोधपुर। रविवार को मॉडल गुनगुन उपाध्याय रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया।हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी। एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि मॉडल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी।

हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है।

हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। पुलिस ने बताया कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं। फिलहाल, उनसे गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories