राष्ट्रीयBihar के Samstipur में लड़के की इच्छा के खिलाफ जबरन हुआ पकड़ौआ विवाह,...

Bihar के Samstipur में लड़के की इच्छा के खिलाफ जबरन हुआ पकड़ौआ विवाह, Social Media पर Video Viral

समस्तीपुर. दलसिंहसराय के साठा का रहने वाला युवक अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने आया हुआ था, इसी दौरान उसकी शादी मोडवा खुदनेश्वर स्थान मंदिर में ले जाकर जबरदस्ती करवाई गई. पकड़ौआ ब्याह के वायरल हो रहे वीडियो में युवक को जबर्दस्ती पाग पहनाया जाता है जिसका वह विरोध करता है. दलसिंहसराय के साठा गांव के रहने वाले इस युवक का नाम विनोद कुमार है.सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है

जानकारी के मुताबिक घटना समस्तीपुर जिले की है जहां सदर अनुमंडल क्षेत्र के मोरवां में बहन के ससुराल गए युवक का जबरन विवाह करा दिया गया. विवाह का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़के की इच्छा के खिलाफ पकड़कर जबरन उसकी शादी ग्रामीणों और लड़की के परिवार वालों द्वारा मंदिर में ले जाकर करवाई जा रही है.

बताया जाता है कि युवक के बहनोई एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा ही इस शादी को करवाया गया जबकि युवक बार-बार शादी से इनकार कर रहा है लेकिन वहां मौजूद लोग उसके साथ जबर्दस्ती किए जा रहे हैं युवक लगातार के द्वारा विरोध किया जा रहा था. युवक लोगों के दबाव से परेशान था. वह बार-बार कह रहा था कि उसके ऊपर उसके गार्जियन हैं. वह अपनी मर्जी से शादी नहीं करेगा लेकिन उसके साथ जबर्दस्ती ब्याह कराने की जिद पर अड़े लोगों के सामने उसका एक भी ना चली.

खुदनेश्वर स्थान मंदिर में एक लड़की के साथ उसकी शादी करवा दी गई. बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय के साठा गांव के रहने वाले विनोद कुमार और जिस लड़की के साथ उसकी शादी कराई गई है उससे पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लोग पहले से ही उसके आने के इंतजार में थे. इस बीच जैसे ही वो अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने के लिए आया तो लोगों ने पहले से तय प्लान के मुताबिक उसकी पकड़ कर शादी करवा दी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories