राष्ट्रीयकोरोना के नए वैरिएंट ‘NeoCov’ पर वुहान के वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट, इस...

कोरोना के नए वैरिएंट ‘NeoCov’ पर वुहान के वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट, इस Virus से हर 3 मरीज में से 1 की होगी मौत !

वुहान के वैज्ञानिकों के इस दावे को रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने पब्लिश किया है। पूरी दुनिया पहले ही कोरोना के खौफ से भयभीत है। इसके ओमिक्रॉन व डेल्टा वैरिएंट कहर बरपा रहे हैं। ऐसे में ‘नियोकोव’ से चिंता और बढ़ सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नियोकोव वायरस नया नहीं है। यह मर्स कोव वायरस (MERS-CoV virus) से जुड़ा है।

यह वायरस साल 2012 और 2015 के बीच मध्य-पूर्वी देशों में मिल चुुका है। यह SARS-CoV-2 के ही समान है, जो इंसानों में कोरोना वायरस का कारण बनता है।वैश्विक कोरोना महामारी (Coronavirus disease) का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ओमिक्रोन (Omicron) वैरिएंट का सामना कर रही दुनिया के सामने जल्द ही एक और संकट आने वाला है।

चीन के वुहान (Wuhan) के वैज्ञानिकों ने अब कोरोना के नए वैरिएंट ‘नियोकोव’ (NeoCoV) को लेकर चेतावनी जारी है। 2019 में समूची दुनिया में वुहान से ही कोरोना संक्रमण फैला था। अब वहाँ के वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में नए प्रकार का वैरिएंट ‘नियोकोव’ मिला है। इसकी संक्रमण और मृत्यु दर दोनों ही बहुत ज्यादा है। इससे संक्रमित हर तीन व्यक्तियों में से एक की जान जा सकती है। नियोकोव वायरस दक्षिण अफ्रीका में चमगादड़ों में मिला है। अभी यह पक्षियों में ही फैला है।

लेकिन ‘बायोरेक्सिव’ वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह और इसके करीबी रूप पीडीएफ-2180-कोव (PDF-2180-CoV) इंसानों को भी संक्रमित कर सकते हैं। वुहान यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेस, इंस्टीट्यूट ऑफ बायो फिजिक्स के वैज्ञानिकों का कहना है कि नियोकोव के मात्र एक म्यूटेशन यानी रूप बदलने से यह इंसान की कोशिकाओं में फैलने लगेगा। चीन के शोधकर्ताओं के अनुसार नियोकोव की उच्च संक्रमण दर हासिल करने की क्षमता है और इसके हर तीन संक्रमित में से एक की मौत हो सकती है। 

रूस के वायरोलॉजी व बॉयोटेक्नालॉजी विभाग ने नियोकोव को लेकर गुरुवार (27 जनवरी 2022) को बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि फिलहाल नियोकोव इंसानों में सक्रिय रूप से फैलने में सक्षम नहीं है। अभी सवाल यह नहीं है कि नया कोरोना वायरस इंसान में फैलता है या नहीं, बल्कि इसकी जोखिम व क्षमताओं को लेकर और अधिक स्टडी करने की जरूरत है।

बता दें कि पूरी दुनिया अभी कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट BA.2 का सामना कर रही है। भारत समेत कई देशों में BA.2 के कई मामले सामने आ रहे हैं। दुनिया के करीब 40 देशों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब  ‘NeoCov’ ने लोगों की चिंता को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories