राष्ट्रीयमुंबई की 20 मंज‍िला ‘कमला’ बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7 की मौत,...

मुंबई की 20 मंज‍िला ‘कमला’ बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7 की मौत, कई घायल गंभीर

मुंबई : सुबह 7.28 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। ताड़देव में स्थित 20 मंजिला इमारत के 18वें माले पर लेवल 3 की आग लगी थी। इमारत में रहने वालों ने कहा कि आग लगते ही पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 90 से ज्‍यादा लोग खुद से या पड़ोसियों की मदद से बाहर निकले। घायलों को पास के भाटिया और नायर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, नायर अस्‍पताल में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि भाटिया अस्‍पताल में भर्ती एक शख्‍स ने दम तोड़ दिया।

कस्‍तूरबा गांधी अस्‍पताल में भर्ती एक घायल भी जिंदगी की जंग हार गया।डीसीपी सौरभ त्रिपाठी के अनुसार, मौके पर 21 फायर इंजन और 7 जंबो टैंकर्स लगाए गए हैं। सवा 8 बजते-बजते इसे लेवल 3 की आग घोषित कर दिया गया।  साउथ मुंबई की ‘कमला’ बिल्डिंग में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्‍या 7 हो गई है। करीब दो घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। न्‍यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के हवाले से कहा कि किसी अपार्टमेंट के एयरकंडीशनर में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी।

अबतक 28 लोग घायल हुए हैं, इन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है लेकिन वो किसी कारण से नहीं हुई जिससे ये हादसा हुआ। धुएं के कारण बिल्डिंग में मौजूद लोगों की तबियत ख़राब हुई।

मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंची। आग की लपटें तेजी से दो ऊपरी मंजिलों तक फैल गई थीं जिससे इमारत के निवासियों में दहशत फैल गई। मेयर किशोरी पेडनेकर बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचीं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories