राष्ट्रीयPoK से वसीम की PM MODI से मदद की गुहार – ‘पीएम मोदी आओ,...

PoK से वसीम की PM MODI से मदद की गुहार – ‘पीएम मोदी आओ, हमें जुल्मों से निजात दिलाएँ….’!

 श्रीनगर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का बताया जा रहा है। वीडियो में यहाँ का एक शख्स मदद के लिए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहा है। इस शख्स की पहचान मलिक वसीम के तौर पर हुई है। वीडियो से यह स्पष्ट है कि मलिक वसीम ने भारत सरकार से उन्हें बचाने का अनुरोध करते हुए पीएम मोदी से मदद मांगी और कहा कि यहाँ की संपत्ति (पाक अधिकृत कश्मीर की) भारत और सिखों की है। वीडियो में वसीम ने बताया कि पुलिस ने उनके घर को सील कर दिया है, जिससे उनका परिवार और बच्चे सड़कों पर रहने के लिए विवश हैं।

वीडियो में वसीम कह रहा है कि, ‘पुलिसकर्मियों ने हमारे घर को सील कर दिया है। मैं मुजफ्फराबाद के पुलिस कमिश्नर से घर हमें सौंपने के लिए कह रहा हूँ। आप मेरे बच्चों को सड़क पर देख सकते हैं। यदि मुझे कुछ होता है, तो कमिश्नर और तहसीलदार इसके लिए जिम्मेदार हैं। वह मेरा घर खोलें, नहीं तो मैं भारत सरकार की सहायता लेने के लिए विवश हो जाऊँगा। मैं पीएम मोदी से उन्हें सबक सिखाने की अपील करता हूँ।’

वसीम ने आगे कहा कि, ‘मैं भारत सरकार और पीएम मोदी से आग्रह करता हूँ कि हमें इन जुल्मों से निजात दिलाएँ। मैं आयुक्त से अपील कर रहा हूँ कि 2 घंटे में अगर मेरे घर की सील नहीं खोली गई तो मैं ख़ुदकुशी करूँगा, जिसकी तमाम जिम्मेदारी आयुक्त मुजफ्फराबाद की होगी।’

बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान से भारत लौटी एक आतंकी की बीवी ‘रजिया बीबी ने आने के बाद बताया था कि पाकिस्तान ने कैसे उसका इस्तेमाल किया और बाद में उसे बेसहारा छोड़ दिया। रजिया ने बताया कि भारत ने न सिर्फ उसे स्वीकार किया, बल्कि उसे पुनर्वास भी उपलब्ध कराया।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories