राष्ट्रीयमहाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष का वि‍वादित बयान, कहा- मैं पीएम मोदी को मार...

महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष का वि‍वादित बयान, कहा- मैं पीएम मोदी को मार सकता हूं] सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लाखणी तहसील अंतर्गत जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के प्रचार का रविवार को आखिरी दिन था। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पक्ष को मजबूत करने के लिए कई जगहों पर बैठक की। इसी दिन का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा क‍ि वीडियो में नाना पटोले कह रहे हैं क‍ि कि मैं मोदी को मार सकता हूं और उनको गाली भी दे सकता हूं। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में मंगलवार को जि‍ला परिषद का चुनाव है।

वायरल वीडियो के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रचार रैली के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं बहस क्यों कर रहा हूं। मैं पिछले 30 साल से राजनीति में हूं। लेकिन एक स्कूल मेरे नाम पर नहीं है। मैं हमेशा सबकी मदद करता हूं। मैं मोदी को मार सकता हूं, उन्हें गाली भी दे सकता हूं। इसलिए मोदी मेरे खिलाफ प्रचार करने आए। एक ईमानदार नेतृत्व आपके सामने खड़ा है।’

विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने नाना पटोले पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा क‍ि मोदी को लेकर नाना पटोले का बयान सही नहीं है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। इस मामले को लेकर महाराष्‍ट्र कांग्रेस के प्रवक्‍ता अतुल लोंढे ने सफाई दी है। उन्‍होंने अपने बयान में कहा है क‍ि पटोले जब अपने दौरे पर थे, तब कार्यकर्ता एक गुंडे की शि‍कायत कर रहे थे। वे उसी के बारे में बात कर रहे थे। लेकिन भाजपा को लगा क‍ि वे पीएम मोदी को लेकर बोल रहे हैं वे लोग हल्‍ला मचाने लगे। वह बयान पीएम मोदी के लिए था ही नहीं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories