राष्ट्रीयपत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पति ने डाइनामाइट से उड़ाया

पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पति ने डाइनामाइट से उड़ाया

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले को फिल्मी अंदाज में मौत के घाट उतारा। ऐसे में फिल्मी अंदाज में हुई इस हत्या की वारदात ने सभी लोगों को चौंका दिया।  बताया जा रहा है कि ये मामला रतलाम जिले के रट्टागड़खेड़ा गांव का हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जहां रेप के आरोपी लाल सिंह के खेत में लगे मोटर के स्टार्टर को आरोपी पति ने डायनामाइट से जोड़ दिया था। जैसे ही लाल सिंह ने स्टार्टर का बटन दबाया विस्फोट हो गया और लाल सिंह के चिथड़े उड़ गए।

दरअसल युवक ने इससे पहले भी अपनी पत्नी के साथ हुई बदसलूकी का बदला लेने के लिए उसने कोशिश की थी। लेकिन तब आरोपी बच गया था। लेकिन उसने 6 महीने के इंतजार के बाद फिर हमला कर अपना बदला लिया। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गैंगरेप के अन्य 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को शुरुआती जांच में ही शक था कि यह हत्या है। फिर पता चला कि गांव का ही शख्स घटना के दिन से ही परिवार के साथ लापता था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर किसान टूट गया और पूरी वारदात के बारे में खुलासा किया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि उसने घटना को अंजाम देने के लिए लाल सिंह के खेत में लगी ट्यूबवेल में विस्फोट करके घटना को अंजाम दिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories