राष्ट्रीयनशे में धुत शख्स ने बकरे के बदले इंसान की दे दी बलि

नशे में धुत शख्स ने बकरे के बदले इंसान की दे दी बलि

चित्तूर. अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे के मुताबिक चलापति नाम के एक शख्स को मंदिर में बकरे की बलि देनी थी. पुलिस ने बताया कि वो शराब के नशे में पहले से ही धुत था. लिहाजा पूजा के बाद जब बलि देने का समय आया तो उसने बकरे को पकड़ने वाले सुरेश की ही गर्दन पर तलवार चला दी. चलापति को मंदिर में मौजूद लोगों ने तुरंत ही धर दबोचा.आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नशे में धुत एक शख्स ने बकरे के बदले इंसान (Slaughters Human) की ही बलि दे दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. ये घटना 16 जनवरी की है. कहा जा रहा है कि संक्रांति उत्सव के दौरान ये घटना मंदिर में हुई.

शख्स की रास्ते में ही हो गई मौत
खून से लथपथ सुरेश को तुरंत स्थानीय लोग मदनपेले सरकारी अस्पताल ले कर पहुंचे. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चलापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories